नोएडा, 7 फरवरी (आईएएनएस)। नोएडा के सेक्टर 12 स्थित मेट्रो अस्पताल में गुरुवार को आग लग गई। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी।
जानकार सूत्रों के मुताबिक, अस्पताल की दूसरी मंजिल पर आग लगी। कई मरीजों के वहां फंसे होने की बात सामने आ रही है और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 12 से ज्यादा गाड़ियां वहां पहुंच गई हैं।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि अस्पताल की लिफ्ट ने काम करना बंद कर दिया है और धुएं के कारण सीढ़ियों तक पहुंचना नमुमकिन है। इसलिए अस्पताल के भीतर फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए शीशे की खिड़कियों को तोड़ा जा रहा है।
अभी तक 12 मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और उपचार के लिए पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
अभी और विवरण आना बाकी है।
dharmpath.com dharmpath