जम्मू एवं कश्मीर में 2 आतंकवादी ढेर

श्रीनगर, 13 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के बडगाम जिले में मुठभेड़ के दौरान दो आतंकवादी मारे गए।

श्रीनगर, 13 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के बडगाम जिले में मुठभेड़ के दौरान दो आतंकवादी मारे गए।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि चादूरा क्षेत्र के गोपालपोरा गांव में यह मुठभेड़ हुई जहां से हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए हैं।

पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा संयुक्त अभियान की आतंकवादियों की खुफिया जानकारी मिलने के बाद देर रात शुरू किया गया था।

आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों को पास आता देख उन पर गोली चलानी शुरू कर दी जिसके बाद दोनों ओर से मुठभेड़ शुरू हो गई।

फिलहाल मारे गए आतंकवादियों की पहचान नहीं हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493