जम्मू एवं कश्मीर विधानसभा देगी सवश्रेष्ठ विधायक पुरस्कार

श्रीनगर, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर विधानसभा के अध्यक्ष कवींद्र गुप्ता ने बुधवार को ऐलान किया कि विधानसभा सत्र के दौरान अच्छा संसदीय व्यवहार करने वाले विधायकों को सर्वश्रेष्ठ विधायक पुरस्कार और अन्य प्रशस्ति पुरस्कारों से नवाजा जाएगा।

गुप्ता ने विधानसभा में कहा, “बीते साल 5 सितंबर को एक चयन समिति का गठन किया गया था। इस पर बीते तीन साल के लिए सर्वश्रेष्ठ विधायकों के चयन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।”

2012 के लिए पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता और वरिष्ठ मंत्री चौधरी जुल्फिकार अली को सर्वश्रेष्ठ विधायक के लिए नामित किया गया। 2013 के लिए पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के ही अब्दुल हक खान को नामित किया गया।

2014 के लिए सर्वश्रेष्ठ विधायक पुरस्कार के लिए कांग्रेस के जी.एम.सरूरी को नामित किया गया।

गुप्ता ने कहा कि जम्मू में एक समारोह में इन विधायकों को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493