हैदराबाद, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। तेलंगाना के नलगोंडा जिले में बुधवार को एक बस-ट्रक की टक्कर में कम से कम 10 लोग मारे गए और 10 अन्य घायल हो गए।
हैदराबाद, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। तेलंगाना के नलगोंडा जिले में बुधवार को एक बस-ट्रक की टक्कर में कम से कम 10 लोग मारे गए और 10 अन्य घायल हो गए।
अधिकारियों ने कहा कि घटना यहां से लगभग 100 किलोमीटर दूर नलगोंडा जिले के रमन्नपेट मंडल में इंदिरापालनगर के पास की है।
बस राज्य के स्वामित्व वाली तेलंगाना सड़क परिवहन निगम से संबंधित है, जो भोंगीर से नलगोंडा की ओर जा रही थी, तभी यह विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घायलों की हालत गंभीर होने की वजह से मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। घायलों को नर्केत्पल्ली अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
राज्य के गृहमंत्री एन. नरसिम्हा रेड्डी और परिवहन मंत्री महेंद्र रेड्डी दुर्घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं।
dharmpath.com dharmpath