जम्मू एवं कश्मीर : सुरक्षाबलों व आतंकवादियों के बीच गोलीबारी

श्रीनगर, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के बांदीपोरा जिले में गुरुवार को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी की सूचना है।

पुलिस ने यह जानकारी दी। सुमलर गांवा में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया।

पुलिस ने कहा, “राष्ट्रीय राइफल्स, राज्य पुलिस और सीआरपीएफ के विशेष अभियान समूह ने जैसे ही इलाके में दबिश बढ़ाई, आतंकवादियों ने उनपर गोली चला दी। इसके बाद दोनों पक्षों में गोलीबारी हुई।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493