जम्मू-कश्मीर में लेह सबसे सर्द

श्रीनगर, 28 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में मंगलवार को लेह सबसे सर्द रहा। यहां तापमान शून्य से 7.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि कटरा में रात का तापमान सबसे अधिक 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का कहना है कि शीत लहर की स्थिति शनिवार तक कायम रहेगी। वहीं, सुबह और शाम तक तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

श्रीनगर शहर में तापमान शून्य से 1.9 डिग्री कम, पहलगाम में शून्य से 3.9 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 3.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, कारगिल शहर में तापमान शून्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जम्मू में तापमान 9.1 डिग्री, बोटोटे में 5.2 डिग्री, बनिहाल का 1.1 डिग्री और भदरवाह का 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493