मप्र में सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ाई

भोपाल, 28 नवंबर (ंआईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में चल रही सर्द हवाओं ने मंगलवार को ठिठुरन बढ़ा दी है। इसके चलते राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया है। उमरिया व मंडला सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य में मंगलवार की सुबह मौसम साफ होने से खिली धूप ठंड ने राहत दिलाई। वहीं चल रही हवाएं ठिठुरन का अहसास कराती रहीं।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में हुई बर्फबारी के बाद आ रही हवाओं से ठंड का असर बढ़ा है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। राज्य के जबलपुर व शहडोल संभाग में तो तापमान न्यूनतम से कम दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य में सर्द हवाओं का असर बना रहेगा। साथ ही न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव आने की संभावना नहीं है।

राज्य में ठंड अब अपना असर दिखाने लगी है। मंगलवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 11़.1 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 12़8 ,ग्वालियर का 7़.4 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 10़ 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 29़ 2 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 30़ 8 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 29़ 1 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493