जम्मू में आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़

जम्मू, 1 जुलाई (आईएएनएस)। सुरक्षा बलों ने बुधवार को जम्मू क्षेत्र के पहाड़ी जिले किस्तवाड़ में एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया है। एक अधिकारी ने बताया कि इस कार्रवाई में हथियारों और गोलाबारूद का बड़ा जखीरा बरामद हुआ है।

बरामद किए गए हथियारों के जखीरे का इस्तेमाल आतंकवादी वारदातों में किया जा सकता था।

रक्षा प्रवक्ता कर्नल मनीष मेहता ने आईएएनएस से यहां कहा, “हमने किश्तवाड़ जिला स्थित कासियां के दूरदराज के इलाके में आज (बुधवार) आतंकवादियों के एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया और वहां से हथियारों और गोलाबारूद के जखीरे का पता लगाया है।”

उन्होंने कहा कि आतंकवादियों को उग्रवाद को पुनर्जीवित करने से रोकने के लिए यह सुरक्षा बलों और पुलिस के द्वारा निरंतर किए जा रहे प्रयासों का परिणाम है।

अधिकारी ने कहा, “इस जखीरे का इस्तेमाल क्षेत्र में आतंकवादी घटनाओं को अंजाम देने के लिए किया जा सकता था, विशेष रूप से रमजान और आनेवाली मछेल यात्रा के दौरान।”

विश्वस्त सूत्र से मिली जानकारी के बाद डेल्टा फोर्स के जवानों और किश्तवाड़ पुलिस के जवान हरकत में आए और ठिकाने का भंडाफोड़ किया।

छापेमारी की कार्रवाई 48 घंटों तक चली। इस कार्रवाई में एक एके56 राइफल और तीन मैगजीन, दो पिस्तौल और दो मैगजीन, एक अंडर बैरल हथगोला लांचर (यूबीजीएल), एके 47 की 423 राउंड गोलिया, 20 राउंड पिस्तौल की गोलियां, नौ यूबीजीएल गोले, 13 हथगोले और दो केनवुड रेडियो उपकरण बरामद हुए हैं।

डेल्टा फोर्स के मेजर जनरल ए.एस. रावत जनरल आफिसर कमांडिंग ने प्रयासों की सराहना की और कहा, “यह वसूली वास्तव में जिले में विरोधी तत्वों और आतंकवादी गतिविधियों को पनाह देने वालों के लिए एक बड़ा झटका है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493