जम्मू में गोलीबारी, 1 की मौत, 2 घायल

जम्मू, 7 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू में मंगलवार को एक व्यापारी द्वारा गोली चलाए जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि व्यापारी का आरोप है कि तीनों ने उसके ऊपर कथित रूप से हमला किया था।

नरवाल इलाके में हुई इस घटना में व्यापारी रंजीत सिह ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से उन पर हमला किया, जिसमें चरणजीत सिह की मंौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “रंजीत सिह ने आरोप लगाया है कि चरणजीत सिंह समेत तीन लोगों ने उनपर धारदार हथियार से हमला किया और बचाव गोली चलानी पड़ी।”

घटना के बाद मामला दर्ज कर आरोपी व्यापारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने कहा कि घायल लोगों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493