जम्मू, 18 फरवरी (आईएएनएस)। पुलिस ने शनिवार को यहां 3.90 लाख रुपये मूल्य की नकली मुद्रा जब्त की और इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
जम्मू, 18 फरवरी (आईएएनएस)। पुलिस ने शनिवार को यहां 3.90 लाख रुपये मूल्य की नकली मुद्रा जब्त की और इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
जम्मू क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) एस.डी. सिंह जामवाल ने संवाददाताओं से कहा कि जम्मू जिले के सिंबल कैंप इलाके से नकली मुद्रा जब्त की गई।
आईजीपी ने कहा कि इस मामले में अमरजीत सिंह और रमेश कुमार नामक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और जांच आगे बढ़ने के साथ मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
जम्मू जिले में नकली मुद्रा जब्त होने की यह पहली घटना है।
dharmpath.com dharmpath