पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा, “पार्टी ने विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ा, जबकि विपक्ष ने विकास को नकारने और संकीर्ण मुद्दों की राजनीति करके निष्पक्ष एवं स्वतंत्र चुनाव को भी प्रदूषित करने का काम किया है। लेकिन सच यह है कि भाजपा के नेता और बसपा की अध्यक्ष लाख जतन कर लें, लेकिन मुख्यमंत्री के शानदार विकास कार्यो पर अपने झूठ का पर्दा नहीं डाल सकेंगे।”
उन्होंने कहा कि आंकड़ों का फरेब जनता भी समझने लगी है। चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री के दमघांेटू बयानों से जनता त्रस्त हो चुकी है और 11 मार्च का इंतजार कर रही है जब इन सबकी साजिशों और झूठ की पोल खुल जाएगी।
dharmpath.com dharmpath