जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर हादसा, 3 युवकों की मौत

जम्मू, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। उधमपुर जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक मोटरसाइकिल की एक सैन्य वाहन से टक्कर हो जाने के कारण मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत हो गई।

यहां एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “उधमपुर जिले के कुद में सोमवार सुबह जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सैन्य वाहन ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल सवार तीनों युवकों की मौत हो गई।”

उन्होंने कहा, “युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। उनकी पहचान रिकू, किशोर और संसार के रूप में हुई है। तीनों उधमपुर जिले के चेनानी नगर के रहने वाले हैं।”

अधिकारी ने कहा कि तीनों में से किसी भी युवक ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493