जम्मू : सुरक्षा बलों के तंबू खाक

जम्मू, 12 फरवरी (आईएएनएस)। यहां जम्मू शहर के गांधी नगर इलाके में शुक्रवार को लगी आग में सुरक्षा बलों के लगभग एक दर्जन तम्बू और कुछ हथियार जलकर खाक हो गए।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि जम्मू शहर के गांधी नगर इलाके में पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग) पार्क में लगे लगभग एक दर्जन तम्बू आग में जलकर खाक हो गए।

आग के कारण कुछ गोला-बारूदों में विस्फोट होने लगा, जिससे इलाके में अफरा-तफरी पैदा हो गई।

जलते हुए एक तम्बू में से अपनी राइफल निकालने की कोशिश में एक जवान जख्मी हो गया। उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

तम्बुओं में गांधी नगर इलाके के कुछ पूर्व मंत्रियों, पुलिस और असैन्य अधिकारियों के सुरक्षाकर्मी रहते थे।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, आग लगने के सही कारणों की जांच जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493