जयललिता के बारे में अफवाह फैलाने में 2 और गिरफ्तार

चेन्नई, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता के स्वास्थ्य के बारे में अफवाह फैलाने को लेकर गुरुवार को दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

चेन्नई, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता के स्वास्थ्य के बारे में अफवाह फैलाने को लेकर गुरुवार को दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि टी. मणिसेल्वम और एस. बालासुंदरम को अलग से हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने इससे पहले भी दो लोगों को इसी आरोप में गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने कहा कि जयललिता के स्वास्थ्य के बारे में अफवाहें फैलाने के बारे में करीब 50 शिकायतें मिली हैं और उनकी जांच जारी है।

ऑल इंडिया द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (अन्नाद्रमुक) की नेता जयललिता को बुखार और शरीर में पानी की कमी होने के बाद 22 सितंबर को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बाद में डाक्टरों ने कहा कि उन्हें अस्पताल में अधिक दिनों तक रहना पड़ेगा क्योंकि वह संक्रमण ग्रस्त हैं और उन्हें सांस लेने में सहायता देने वाली प्रणाली पर रखा गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493