जयललिता को बुखार नहीं, ले रहीं नियमित आहार (लीड-1)

चेन्नई, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता अब पहले से ठीक हैं। उन्हें बुखार नहीं है और वह नियमित आहार ले रही हैं। चिकित्सक उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं।

उन्हें गुरुवार देर रात बुखार और शरीर में पानी की कमी की वजह से अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल प्रशासन ने एक बयान में कहा, “मुख्यमंत्री को बुखार नहीं है और वह नियमित आहार ले रही हैं।”

इस बीच, तमिलनाडु सरकार के मंत्रियों सहित जयललिता के समर्थक उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। बड़ी संख्या में मंत्री व समर्थक अस्पताल के बाहर खड़े हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493