भारत, फ्रांस से 36 राफेल विमान खरीदेगा

नई दिल्ली , 23 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत, फ्रांस से 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदेगा। इस आशय के समझौते पर शुक्रवार को दोनों देशों ने हस्ताक्षर किए।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, भारत के रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर और उनके फ्रांसीसी समकक्ष ज्यां-वेस ली ड्रियान ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। इसके लिए भारत को 78.7 करोड़ यूरो की कीमत चुकानी होगी।

सूत्रों ने कहा कि विमान भारत में कई खेप में पहुंचेंगे। इसकी पहली दो खेप आने वाले महीनों में यहां आएगी।

फ्रांस का एक दल कुछ हफ्तों से समझौते से जुड़ी बातचीत के लिए नई दिल्ली में मौजूद था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493