चेन्नई, 14 नवंबर (आईएएनएस)। तमिलनाडु विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और द्रमुक नेता एम.के. स्टालिन ने नकदी की कमी झेल रहे लोगों के सूकुन के लिए एक शब्द भी नहीं कहने और इसके बजाए वोटों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए सोमवार को मुख्यमंत्री जे.जयललिता की निंदा की।
रविवार को जारी जयललिता के बयान का उल्लेख करते हुए यहां जारी एक बयान में स्टालिन ने कहा कि नकदी की कमी के कारण प्रदेश के लोग दैनिक जरूरतों के सामान खरीदने में सक्षम नहीं हैं। ऐसे समय में आए मुख्यमंत्री के बयान में लोगों की समस्या पर या लोगों के सुकून के लिए एक शब्द भी नहीं है।
जयललिता ने रविवार को कहा कि लोगों की प्रार्थना के कारण उनका पुनर्जन्म हुआ है और आगामी उप चुनाव में जीत हासिल करने के लिए अन्नाद्रमुक कार्यकर्ता जुट जाएं।
जयललिता हाल में स्वस्थ्य होने के बाद सामान्य कामकाज फिर से शुरू करने की प्रतीक्षा कर रही हैं।
तमिलनाडु के राजनीतिक दलों ने गत 8 नवम्बर को 500 और 1000 रुपये के नोटों को वापस लेने की केंद्र सरकार की पहल का स्वागत किया है। लेकिन, उन्होंने कहा है कि इस प्रक्रिया में लोगों को कठिनाई नहीं होनी चाहिए।
dharmpath.com dharmpath