जर्मन लीग : लीप्जिग को मात देकर टॉप पर बरकरार डॉर्टमंड

बर्लिन, 20 जनवरी (आईएएनएस)। बोरुशिया डॉर्टमंड ने शनिवार रात यहां जर्मन लीग के 18वें दौर के मैच में आर.बी लीप्जिग को 1-0 से हराकर तालिका के शीर्ष पर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है।

इस अहम जीत के बाद तालिका में पहले पायदान पर मौजूद डॉर्टमंड के 45 अंक हो गए हैं जबकि लीप्जिग 31 अंकों के साथ चौथे स्थान पर काबिज है। दूसरे पायदान पर काबिज बायर्न म्यूनिख के 39 अंक हैं।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, इस मैच में डॉर्टमंड के कप्तान मार्को रोइस चोटिल होने के कारण नहीं खेले और स्ट्राइकर पाको अल्कासेर भी मैच के अंतिम कुछ मिनटों के लिए ही मैदान पर नजर आएं।

डॉर्टमंड ने हालांकि, मेहमान टीम के मैदान पर दमदार शुरुआत की और 19वें मिनट में ही बढ़त बना ली।

बेल्जियम के मिडफील्डर एलेक्स विट्सल ने 18 गज के बॉक्स के अंदर से दाएं पैर से दमदार गोल दागा।

दूसरे हाफ में 48वें मिनट में मेजबान टीम को बराबरी का गोल करने को एक मौका मिला लेकिन मार्सेन सेबिट्जर गेंद को गोल में नहीं डाल पाए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493