मप्र : मंदसौर में टायर फैक्टरी में आग, 4 मजदूर झुलसे

मंदसौर, 20 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में स्थित एक टायर फैक्टरी में आग लग गई, इस अग्निकांड में एक तरफ जहां लाखों का नुकसान हुआ है, वहीं चार मजदूर झुलस गए हैं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुंदर सिंह के मुताबिक, रविवार शाम को मुल्तानपुरा स्थित टायर फैक्टरी में अचानक आग लग गई। जब आग लगी तब फैक्टरी में 10 मजदूर काम कर रहे थे। इन मजदूरों को राहत और बचाव दल ने बाहर निकाला। चार मजदूर झुलस गए, जिनकी हालत गंभीर है और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

सिंह के अनुसार, टायर फैक्टरी में लगी आग को बुझाने में दमक की गाड़ियां लगी हुई हैं। आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493