जलवायु परिवर्तन कैरिबियाई अबादी, अर्थव्यवस्था के लिए खतरा

संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी ने मंगलवार को चेतावनी देते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन कैरिबियाई देशों के विकास के लिए एक गंभीर चुनौती है।

इकोनॉमिक कमीशन ऑफ लैटिन अमेरिका एंड द कैरिबियन (ईसीएलएसी) ने 36वें सत्र के दौरान प्रकाशित एक रिपोर्ट में जलवायु परिवर्तन से कैरिबियाई देशों को खतरे के प्रति आगाह किया। इसमें सदस्य देशों के 30 मंत्री व उप मंत्री हिस्सा ले रहे हैं। यह सत्र शुक्रवार को समाप्त होगा।

एजेंसी के मुताबिक, स्थानीय आबादी पर असर डालने के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन के कारण समुद्री व भूमि संसाधन भी प्रभावित हो रहे हैं, जो इस क्षेत्र के पर्यटन उद्योग का मौलिक स्तंभ है।

ईसीएलएसी के मुताबिक, इस क्षेत्र को बेरोजगारी, गरीबी और युवा लोगों के बीच अपराध की बढ़ती प्रवृत्ति का सामना भी करना पड़ा है।

एजेंसी के अनुसार, “गरीबी और पर्यावरण असुरक्षा का संयोजन गरीबी में रहने वाले ग्रामीण और शहरी आबादी के एक बड़े हिस्से को खतरे में डालता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493