रजनीकांत परिवार संग छुट्टियां मनाने अमेरिका रवाना

चेन्नई, 26 मई (आईएएनएस)। अपनी आगामी तमिल फिल्म ‘कबाली’ की रिलीज का इंतजार कर रहे सुपरस्टार रजनीकांत परिवार के साथ छुट्टियां मनाने अमेरिका गए हैं।

अभिनेता से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “हाल में शंकर की फिल्म ‘2.0’ का शेड्यूल पूरा करने के बाद रजनीकांत ने तरोताजा होने एवं जून में दोबारा शूटिंग शुरू करने के लिए एक ब्रेक लेने का फैसला लिया। उनके लगभग दो सप्ताह तक अमेरिका में रहने और दूसरे सप्ताह में सेट पर लौटने की उम्मीद है।”

‘कबाली’ एक जुलाई को रिलीज होगी। इसमें रजनीकांत गैंगस्टर के रूप में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि फिल्म चेन्नई के एक डॉन के जीवन की कहानी पर आधारित है।

शंकर की ‘2.’ रजनीकांत की अतिसफल फिल्म ‘एंथीरन’ का सीक्वल है। इसमें रजनीकांत एक बार फिर प्रसिद्ध वैज्ञानिक वसीगरन के रूप में नजर आएंगे और फिल्म में वह अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493