डोबिंवली में ब्यॉयलर फटने से 3 मरे

ठाने (महाराष्ट्र), 26 मई (आईएएनएस)। डोंबिवली शहर के एमआईडीसी औद्योगिक परिसर स्थित एक निजी कंपनी में गुरुवार सुबह ब्यॉयलर फटने से मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए।

एमआईडीसी के फेज 2 स्थित हर्बर्ट ब्राउन-आचार्य फार्मा केमिकल कंपनी में ब्यॉयलर अचानक फट गया।

कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि विस्फोट इतना जोरदार था कि ऐसा लगा जैसे कोई बम फटा हो। विस्फोट की आवाज चार से पांच किलोमीटर के दायरे में सुनी गई, जिससे आसपास की कई इमारतों की खिड़कियों के शीशे चटख गए। इससे मोबाइल सेवा भी बाधित हुई।

दुर्घटना से निपटने के लिए अग्निशमन की गाड़ियां और पानी के टैंकर पहुंचे।

विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493