नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देश की आजादी की 70वीं वर्षगांठ के मौके पर लाल किले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि जवाबदेही सुशासन के मूल में है।
प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में कहा, “जवाबदेही सुशासन के मूल में होनी चाहिए।”
मोदी ने कहा, “सुशासन का मतलब सामान्य नागरिकों के जीवन में बदलाव है। इसका मतलब है सरकार सामान्य नागरिकों के प्रति संवेदनशील, जिम्मेदार तथा समर्पित है।”
dharmpath.com dharmpath