बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के लिए सामाजिक सहयोग की जरूरत : मोदी

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर अपने संबोधन में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के लिए समाज के सभी वर्गो से सहयोग मांगा।

मोदी ने लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन में कहा, “मुझे अभी भी बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के लिए सामाजिक सहयोग की जरूरत है।”

उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ, शिक्षित और आर्थिक रूप से स्वतंत्र महिला एक पूरे परिवार को गरीबी से ऊपर उठा सकती है।

उन्होंने पिछले सप्ताह राज्यसभा में पारित हुए मातृत्व अवकाश विधेयक का भी उल्लेख किया जिसमें मातृत्व अवकाश की अवधि बढ़ाकर 26 सप्ताह की गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493