जाट आंदोलन : जिलों में वरिष्ठ अधिकारी तैनात

चंडीगढ़, 17 फरवरी (आईएएनएस)। हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को राज्य के आठ जिलों में वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को उपायुक्तों का ‘मार्गदर्शन करने और सहायता’ देने के लिए नियुक्त किया है। यह तैनाती राज्य इन जिलों में चल रहे जाट आंदोलन को देखते हुए की गई है।

यहां राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा, “उन्हें शनिवार दोपहर तक राज्य के संबंधित जिलों में पहुंचने के लिए और 20 फरवरी तक वहां मौजूद रहने व उपायुक्तों को जरूरत के अनुसार सही तरीके से मार्गदर्शन और सहयोग देने के लिए कहा गया है।”

जाट आंदोलन को शुक्रवार को 20 दिन पूरे हो गए। ज्यादातर प्रदर्शनकारी इसमें बीते दो सप्ताह में शामिल हुए।

अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति आंदोलन की अगुवाई कर रही है। इसने 19 फरवरी को बलिदान दिवस मनाने का आह्वान कर रखा है।

जाट समुदाय के सदस्य 29 जनवरी से अपनी मांगों के समर्थन में पूरे हरियाणा में प्रदर्शन कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493