सड़क हादसे में जीजा की मौत, साला गंभीर

थाना एका क्षेत्र के तहत गांव पुरखेड़ा के समीप हुआ हादसा सुबह का है। जनपद एटा की कोतवाली देहात अंतर्गत गांव ढैंकी निवासी 30 वर्षीय नरसीपाल अपने बड़े भाई सहदेव के साले घनश्याम के साथ मौसा के घर नगला पंची थाना एका जा रहा था। दोनों बाइक पर सवार थे।

पुरखोड़ा गांव के निकट पहुंचते ही ट्रक ने बाइक को रौंद डाला। हादसे में जीजा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक के छोड़कर भाग गया। हादसे के बाद गांव के तमाम जमा हो गए। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दे दी। खबर मिलते ही पुलिस के अलावा दोनों के परिजन मौके पर पहुंच गए। बाद में पुलिस शव को जिला अस्पताल ले आयी जिसे पोस्टमार्टमगृह में रखवा दिया।

इसके अलावा थाना दक्षिण क्षेत्र में हाई-वे पर गाड़ी के डिवाइडर से टकराने पर मथुरा जनपद की डीसीआरबी प्रभारी घायल हो गईं।

मथुरा डीसीआरबी प्रभारी नरन्द्र सैनी सुबह प्राइवेट वाहन द्वारा वीआईपी ड्यूटी मैनपुरी जा रही थीं। गाड़ी जैसे ही थाना दक्षिण के अंतर्गत नगला भऊ पुलिया के समीप पहुंची वैसे ही चालक संतुलन खो बैठा। गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493