जातिवाद, सांप्रदायिकता के लिए देश में कोई स्थान नहीं : मोदी (लीड-1)

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 69वें स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि देश में जातिवाद और सांप्रदायिकता के लिए कोई स्थान नहीं है और विकास के माध्यम से इन सामाजिक कुरीतियों को मिटाना होगा।

मोदी ने अपने भाषण में कहा, “जातिवाद हो या सांप्रदायिकता, इनके लिए देश में कोई स्थान नहीं है। इन्हें किसी भी रूप में बर्दाश्त या स्वीकार नहीं किया जाएगा।”

उन्होंने कहा, “जातिवाद और सांप्रदायिकता को ‘विकास के अमृत’ से खत्म करना होगा।”

मोदी ने कहा कि एकता, भाईचारा और सादगी देश की संपत्ति हैं और इन्हें धूमिल करने की अनुमति किसी को भी नहीं दी जाएगी।

उन्होंने कहा, “यदि एकता टूटती है, तो सपने भी टूटेंगे। इसलिए जातिवाद और सांप्रदायिकता के जहर को फैलने नहीं देना है।”

प्रधानमंत्री ने कहा, “यह टीम इंडिया है, यह 125 करोड़ भारतीयों की टीम है। यही टीम राष्ट्र का निर्माण करती है और राष्ट्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाती है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493