‘वन रैंक वन पेंशन’ के लिए पूर्व सैन्यकर्मियों का प्रदर्शन

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। ‘वन रैंक वन पेंशन’ की मांग कर रहे पूर्व सैन्यकर्मियों ने इसके क्रियान्वयन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी घोषणा नहीं किए जाने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में प्रदर्शन किया।

पूर्व सैन्यकर्मियों को जैसे ही पता चला कि मोदी ‘वन रैंक वन पेंशन’ के क्रियान्वयन की घोषणा नहीं करने जा रहे, जिसका वे लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं, वे जंतर-मंतर पर अपने स्थानों पर खड़े हो गए और नारेबाजी शुरू कर दी।

कुछ लोगों ने ‘शर्म करो, शर्म करो’ के नारे लगाए। एक सेवानिवृत्त अधिकारी ने कहा कि यह पूर्व सैन्यकर्मियों के लिए ‘काला स्वतंत्रता दिवस है’ और उनके दिल टूट गए हैं।

गौरतलब है कि मोदी ने लाल किले से अपने भाषण में कहा कि उनकी सरकार ने ‘वन रैंक वन पेंशन’ को सैद्धांतिक रूप से मंजूर कर लिया है। इस पर बातचीत जारी है और उन्हें सकारात्मक नतीजे निकलने की उम्मीद है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493