जापानी कंपनियां संयंत्र स्वदेश ले जाने की फिराक में

टोक्यो, 3 जून (आईएएनएस)। प्रौद्योगिकी, कपड़ा और वाहन क्षेत्र की बहुराष्ट्रीय जापानी कंपनियां जापानी मुद्रा येन में आई गिरावट को देखते हुए अपने कारोबार को समेट कर जापान ले जाने की सोच रही हैं। यह बात बुधवार को यहां एक मीडिया रपट में कही गई।

समाचार पत्र निक्के ई दैनिक में खास तौर से होंडा, पायोनियर, यूनिक्लो, पैनासोनिक, शार्प और कैनन जैसी कंपनियों के नाम लिए गए हैं, जो वर्षो से चीन और दक्षिण पूर्व एशिया के देशों में कारोबार कर रही हैं।

मार्च 2013 के बाद से जापानी मुद्रा येन में 30 फीसदी तक गिरावट आ चुकी है। इसके कारण जापान से निर्यात करना फायदेमंद हो गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493