जापानी तट से उत्तर कोरिया के 8 नागरिक हिरासत में

टोक्यो, 24 नवंबर (आईएएनएस)। जापान के अकिता प्रांत के तट से आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है। इसके साथ ही एक नौका भी बरामद की गई है। ऐसा माना जा रहा है कि ये लोग उत्तर कोरिया के नागरिक हैं।

टोक्यो, 24 नवंबर (आईएएनएस)। जापान के अकिता प्रांत के तट से आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है। इसके साथ ही एक नौका भी बरामद की गई है। ऐसा माना जा रहा है कि ये लोग उत्तर कोरिया के नागरिक हैं।

जापान के सरकारी चैनल एनएचके के मुताबिक, पुलिस को गुरुवार रात को युरिहोन्जो शहर के बंदरगाह पर आठ लोगों के होने की खबर मिली।

इन लोगों को तुरंत हिरासत में ले लिया गया और उनके बारे में जानने के लिए एक कोरियाई दुभाषिए को बुलाया गया।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये लोग जापान में रहना चाहते हैं या उत्तर कोरिया लौटना चाहते हैं।

बीबीसी के अनुसार, जापान नियमित रूप से मछली पकड़ने वाली उत्तर कोरियाई नौकाओं को अपने समुद्री क्षेत्र में देखता है और इसके तटरक्षक बलों ने कई बार मछुआरों को बचाया भी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493