जापानी संसद का नियमित सत्र 4 जनवरी से

टोक्यो, 15 दिसम्बर (आईएएनएस)। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे की कैबिनेट ने मंगलवार को चार जनवरी से संसद सत्र बुलाने पर मुहर लगाई है। संसद का यह नियमित्र सत्र 150 दिनों का होगा।

मुख्य कैबिनेट सचिव योशीहिदे सुगा ने कहा, “चुनौतियों का (देश के सामने) सामना करने के लिए हम चार जनवरी से शुरू हो रहे डायट (संसद) के साधारण सत्र में 2015 के अनुपूरक बजट और 2016 के वित्तीय बजट को एक में मिलाने जैसे कई और कदम उठाएंगे।”

संसद के ऊपरी सदन का चुनाव 2016 के मध्य में होना है। ऐसे में यह संभव नहीं लग रहा है कि यह सत्र निर्धारित पहली जून 2016 से आगे भी खिसकेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493