जापान में अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान संगोष्ठी की शुरुआत

टोक्यो, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। जापान के क्योदो शहर में रविवार को सालाना अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संगोष्ठी की शुरुआत हुई।

जापान के राष्ट्रीय प्रसारक एनएचके की रपट के अनुसार प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने संगोष्ठी की शुरुआत की। इसमें 100 देशों और इलाकों के 1000 प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।

अबे ने कहा कि वह चाहते हैं कि जापान एक ऐसा देश बने जहां अनगिनत प्रौद्योगिकी नवाचार हों। जैसे खुद से चलने वाली कार, जिसे जापानी वाहन निर्माताओं ने तैयार किया है।

उन्होंने कहा कि वह भविष्य में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में और अधिक महिलाओं के आने की उम्मीद कर रहे हैं।

तीन दिन चलने वाली संगोष्ठी में प्रतिभागी ऊर्जा, पर्यावरण और जीवन विज्ञान जैसे विषयों पर विचार विमर्श करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493