जावड़ेकर ने मणिपुर सरकार के असहयोग की निंदा की

इंफाल, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सोमवार को कांग्रेस की मणिपुर सरकार के केंद्र सरकार के साथ सहयोग नहीं करने को लेकर कड़ी निंदा की।

मणिपुर की दो दिवसीय यात्रा के समापन पर संवाददाताओं से बात करते हुए जावड़ेकर ने कहा कि राज्य सरकार ने सहयोग नहीं किया तो खेल विश्वविद्यालय नहीं बनाया जा सकता और राष्ट्रीय राजमार्ग 37 में सुधार नहीं हो सकता।

उन्होंने कहा कि वह जल्द ही विकास कार्यो में कांग्रेस सरकार की संदिग्ध भूमिका को उजागर करेंगे।

मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी के खेल विश्वविद्यालय नहीं बना पाने संबंधित हमले पर जावड़ेकर ने कहा कि सरकार ने भूमि आवंटित नहीं की है, हालांकि राज्य सरकार पर्याप्त भूमि आवंटित करने का दावा करती है। मामले में कुछ जमीन मालिक अदालत में चले गए हैं, ऐसे में कोई निर्माण कार्य नहीं हो सकता।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजग सरकार के सत्ता संभालन के पहले 100 दिनों के अंदर राष्ट्रीय राजमार्ग 37 को बेहतर करने का भरोसा दिया था, लेकिन आज भी यह मार्ग की दशा खराब है।

मकरू नदी के पुल के जर्जर होने से भारी ट्रकों के न जाने के कारण करीब एक हजार भारी ट्रक फंसे हुए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493