जासूसी के आरोपी बीएसएफ जवान को पुलिस हिरासत में भेजा

नई दिल्ली, 30 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी की एक अदालत ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई को गोपनीय सूचनाएं प्रदान करने के आरोपी सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के हेड कांस्टेबल अब्दुल रशीद को सोमवार को सात दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

मुख्य महानगर दंडाधिकारी संजय खानाग्वाल ने पूछताछ के लिए उसे सात दिसंबर तक पुलिस रिमांड में भेज दिया।

बीएसएफ की खुफिया शाखा में पदस्थापित रशीद को राजौरी जिले के कफैतुल्ला खान उर्फ मास्टर राजा के साथ भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित सूचनाओं को पाकिस्तान के आईएसआई को देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493