म्यूनिख, 30 नवंबर (आईएएनएस)। बायर्न म्यूनिख के स्टार स्ट्राइकर रोबर्ट लेवांदोस्की को सोमवार को चार अलग-अलग गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड सर्टिफिकेट मिले। ये सर्टिफिकेट उन्हें जर्मन लीग में चार रिकार्ड स्थापित करने के लिए दिए गए।
जर्मन लीग मुकाबले में सितम्बर में वूल्फ्ल्सबर्ग के खिलाफ लेवांदोस्की ने पांच गोल किए थे। इस दौरान उन्होंने सबसे तेज जर्मन लीग हैट्रिक (तीन मिनट 22 सेकेंड), सबसे तेज चार गोल (पांच मिनट 42 सेकेंड), सबसे तेज पांच गोल (8 मिनट 59 सेकेंड) और स्थानापन्न द्वारा सबसे अधिक पांच गोल करने का रिकार्ड कायम किया था।
पोलैंड के अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी लेवांदोस्की ने गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड एडजुडिकेटर सेडिया सुबासी गेमिची से ये सर्टिफिकेट ग्रहण किए।
dharmpath.com dharmpath