जिमनास्टिक विश्व चैम्पियनशिप में अमेरिका को शीर्ष स्थान

टूर्नामेंट में अमेरिका सबसे अधिक स्वर्ण पदक हासिल कर शीर्ष पर जबकि जापान दूसरे तथा रूस तीसरे स्थान पर रहा।

अमेरिका ने पांच स्वर्ण सहित कुल 10 पदक हासिल किए, जिनमें दो रजत और तीन कांस्य पदक शामिल हैं। जापान ने टूर्नामेंट में चार स्वर्ण और एक कांस्य सहित कुल पांच पदक, जबकि रूस ने तीन स्वर्ण और एक रजत पदक सहित कुल चार पदक हासिल किए।

चीन आठ पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा, जिसमें दो स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक शामिल है।

ग्लासगो में आयोजित हुई इस चैम्पियनशिप में दुनिया भर के 87 देशों और क्षेत्रों के 594 बेहतरीन जिम्नास्टों ने हिस्सा लिया।

विश्व जिम्नास्टिक महासंघ (एफआईजी) के अध्यक्ष ब्रूनो ग्रांडी ने विश्व जिम्नास्टिक चैम्पियनशिप के 46वें संस्करण की जमकर सराहना की और इसे ‘सुपर’ तथा ‘पेशेवर’ बताया।

अगले साल होने वाले रियो ओलंपिक-2016 के चलते विश्व जिम्नास्ट चैम्पियनशिप के अगले संस्करण का आयोजन 2017 में कनाडा के मॉण्ट्रियल में होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493