बिहार चुनाव में पाकिस्तान की बात कर रही भाजपा : राहुल

अररिया, 2 नवंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने यहां सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव बिहार विधानसभा का है, परंतु भाजपा के नेता पाकिस्तान की बात कर रहे हैं। उन्होंने दाल की बढ़ी कीमत को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भी हमला बोला।

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने अररिया में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, “प्रधानमंत्री दाल जैसी गंभीर समस्या पर कुछ क्यों नहीं बोलते। पहले लोग ‘दाल रोटी खाओ, प्रभु के गुण गाओ’ की बात करते थे, परंतु अब कोशिश चल रही है कि ‘दाल रोटी मत खाओ, मोदी के गुण गाओ’।”

महंगाई पर केन्द्र सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि “लोकसभा चुनाव में कहा जाता था कि मोदी आएंगे तो मंहगाई कम हो जाएगी। मोदी आए और दाल 200 रुपये किलो हो गई।”

मोदी के ‘अच्छे दिन’ पर तंज कसते हुए कांग्रेस के नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री पहले ‘अच्छे दिन’ की खूब बातें करते थे, परंतु एक साल बाद अब वह इसकी बात ही नहीं करते।

राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री रोजगार की बात किया करते थे, परंतु एक भी व्यक्ति को अब तक रोजगार नहीं मिल पाया है।

उन्होंने कहा, “भाजपा ने मेक इन इंडिया का बब्बर शेर तो बना दिया, परंतु इस बब्बर शेर से किसी को रोजगार नहीं मिल सका और न मिलेगा।”

उन्होंने कहा, “बिहार में भाजपा जीतने वाली नहीं है। यह उनको भी मालूम हो गया है, हमें भी मालूम है। यहां हमारी सरकार आएगी, तो भाईचारा और प्यार की राजनीति होगी। यहां हर जात-धर्म के व्यक्ति की इज्जत होगी और हम हर व्यक्ति को विकास से जोड़ेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493