विपक्षी दल कांग्रेस द्वारा भी जीएसटी विधेयक का समर्थन किए जाने की जानकारी है। इसे देखते हुए संभावना जताई जा रही है कि सदन में विधेयक चर्चा के बाद पास हो जाएगा। जीएसटी विधेयक को लेकर रविवार को सुबह 11 बजे से मुख्यमंत्री निवास में विशेष बैठक बुलाई गई थी।
बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के साथ ही मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, संसदीय कार्यमंत्री अजय चंद्राकर और उच्च शिक्षामंत्री प्रेमप्रकाश पांडे सहित वित्तमंत्री और कैबिनेट के कुछ मंत्रियों के अलावा, सचिव और आला अफसर उपस्थित थे।
बताया जा रहा है कि सदन में चर्चा की शुरुआत वाणिज्यिक कर मंत्री अमर अग्रवाल करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह समापन भाषण देंगे। सत्ता पक्ष की तरफ से विधायक शिवरतन शर्मा, देवजी पटेल, संतोष बाफना, सांवला राम डाहरे और अन्य विधायक बोलेंगे। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने भी विधेयक पर चर्चा की तैयारी की है।
dharmpath.com dharmpath