नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) विधेयक मंगलवार को राज्यसभा की प्रवर सामिति को भेजा गया।
नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) विधेयक मंगलवार को राज्यसभा की प्रवर सामिति को भेजा गया।
सामिति अपनी रिपोर्ट अगले संसद सत्र के पहले सप्ताह के अंतिम दिन उच्च सदन को सौंपेगी।
21 सदस्यीय प्रवर समिति के अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के भूपेंद्र यादव हैं।
अन्य सदस्यों में चंदन मित्रा व अजय संचेती (भाजपा), मधुसूदन मिस्त्री, भालचंद्र मुंगेकर और मणिशंकर अय्यर (कांग्रेस), के.सी. त्यागी (जनता दल-युनाइटेड), डेरेक ओ’ब्रायन (तृणमूल कांग्रेस), ए. नवनीतकृष्णन (एआईएडीएमके), सतीश चंद्र मिश्र (बसपा), के.एन. बालगोपाल (माकपा), दिलीप कुमार तिर्की (बीजद), सी.एम. रमेश (तेदेपा), प्रफुल्ल पटेल (राकांपा), कनिमोझी (डीएमके), अनिल देसाई (शिवसेना), नरेश गुजराल (शिरोमणि अकाली दल), मीर मोहम्मद फयाज (पीडीपी), डी. राजा (भाकपा) एवं निर्दलीय सांसद राजीव चंद्रशेखर शामिल हैं।
जीएसटी विधेयक औद्योगिक विकास और घरेलू व्यापार को बढ़ावा देने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
सरकार अप्रैल 2016 से पहले नई कर प्रणाली लागू करना चाहती है।
इस विधेयक को कानून का रूप लेने के लिए हालांकि अभी लंबी प्रक्रिया से गुजरना होगा।
dharmpath.com dharmpath