पणजी, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। बम्बई उच्च न्यायालय की पणजी पीठ ने जहाज पर चलने वाले एक जुआघर के नवीनीकरण व लाइसेंस देने के कदम पर गुरुवार को गोवा सरकार को नोटिस जारी किया। यह जुआघर एक कंपनी की है, जिसका संबंध हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री गोपाल कांडा से है।
न्यायमूर्ति एफ.एम.रईस तथा नूतन सरदेसाई की एक खंडपीठ ने राज्य सरकार से एक सप्ताह के अंदर जवाब मांगा है। वकील-कार्यकर्ता एयर्स रॉड्रिग्स ने सरकार के फैसले को चुनौती देते हुए एक याचिका दायर की है।
कांडा का जहाज पर चलने वाला जुआघर कई वर्षो से बंद पड़ा है और इसकी होल्डिंग कंपनी गोल्डन ग्लोब होटल्स प्राइवेट लिमिटेड का ऋण 46 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।
इस बकाया राशि को कांडा की कंपनी ने इसी साल चुकाया है।
गोवा में वर्तमान में जहाज पर चलने वाले पांच जुआघर हैं।
dharmpath.com dharmpath