जयललिता के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार

चेन्नई, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता की सेहत में काफी सुधार हुआ है और मुख्यमंत्री को अस्पताल से छुट्टी देने का फैसला अपोलो अस्पताल के चिकित्सकों को करना है। अन्ना द्रमुक ने इसकी जानकारी दी।

चेन्नई, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता की सेहत में काफी सुधार हुआ है और मुख्यमंत्री को अस्पताल से छुट्टी देने का फैसला अपोलो अस्पताल के चिकित्सकों को करना है। अन्ना द्रमुक ने इसकी जानकारी दी।

पार्टी के प्रवक्ता सी.आर. सरस्वती ने आईएएनएस से कहा, “हमारे नेता के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। वह दूसरे लोगों से बातचीत कर रही हैं। वह बोल रही हैं और यह अफवाह है कि वह सिर्फ इशारे से बात कर रही हैं।”

उन्होंने कहा कि यह चिकित्सकों को तय करना है कि जयललिता को कब छोड़ा जाए।

इस बीच, अस्पताल लगातार छठे दिन भी जयललिता के स्वास्थ्य पर चुप रहा।

जयललिता के स्वास्थ्य को लेकर अस्पताल ने अपना पिछला बुलेटिन 21 अक्टूबर को जारी किया गया था। इसमें उनकी चिकित्सा जारी रखने और सभी जरूरी मानकों पर निगरानी की बात कही गई थी।

अस्पताल ने कहा था कि जयललिता लोगों से बातचीत कर रही हैं और उनमें धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।

जयललिता (68) को 22 सितंबर को बुखार और शरीर में पानी की कमी हो जाने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बाद में चिकित्सकों ने उन्हें संक्रमण और श्वसन सहायकों की जरूरत बताकर अस्पताल में ज्यादा समय तक रुकने की बात कही गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493