जुमलों का प्रयोग फौजियों पर तो मत करो : लालू

पटना, 2 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने एक रैंक एक पेंशन को लेकर पूर्व सैनिक राम कृष्ण ग्रेवाल की खुदकुशी मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि फौजी दुश्मनों से लड़ने के लिए हैं, आपके झूठे वादों से नहीं है।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री लालू प्रसाद ने बुधवार शाम ट्वीट कर प्रधानमंत्री को नसीहत देते हुए लिखा, “मोदी जी, जुमलों व संकीर्ण राजनीति का प्रयोग कम से कम सेना और फौजियों पर तो मत करो। फौजी दुश्मनों से लड़ने के लिए है, आपके झूठे वादों से नहीं।”

ग्रेवाल ने मंगलवार को एक रैंक एक पेंशन लागू किए जाने की मांग को लेकर आत्महत्या कर ली थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493