नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को ‘तीन दिवसीय एशियन मिनिस्टीरीयल कांफ्रेंस फॉर रिस्क रीडक्शन 2016’ का उद्घाटन करेंगे।
इस सम्मेलन में पाकिस्तान का दो सदस्यीय दल हिस्सा लेगा। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को मीडिया को यह जानकारी दी।
61 देशों के करीब चार हजार प्रतिनिधि इस सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। 41 देशों ने इस सम्मेलन में शामिल होने की पुष्टि की है।
इस कार्यक्रम से सेंदाई फ्रेमवर्क फॉर डिसास्टर रिस्क रिडक्शन 2015-2030 को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
पाकिस्तानी दल का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब गत 27 अक्टूबर को जब पाकिस्तान के एक कनिष्ठ राजनयिक को जासूसी का गिरोह चलाने के आरोप में देश छोड़कर जाने का आदेश दोनों देशों के रिश्ते निचले स्तर पर पहुंच गए हैं।
पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई की है और भारतीय उच्चायोग के अधिकारी सुरजीत सिंह को अस्वीकार्य व्यक्ति घोषित करके 48 घंटे में देश छोड़ने को कहा है।
dharmpath.com dharmpath