जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे देसंविवि के छात्र

हरिद्वार, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। हरिद्वार स्थित देवसंस्कृति विश्वविद्यालय (देसंविवि) के विद्यार्थी योग सहित विभिन्न खेलों में भी बढ़-चढ़कर भागीदारी करते हैं। तीन दिन पूर्व रुद्रपुर खेल स्टेडियम में उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों से आए कुश्ती खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया।

इस प्रतियोगिता में देसंविवि के सात छात्रों ने भाग लिया था। इनमें से अर्णव पाण्डे (73 किग्रा), प्रखर गुप्ता (84 किग्रा) और भोला महतो (96 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीता और रांची में होने वाले 34वें जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर गए।

अब देसंविवि के ये तीनों कुश्ती खिलाड़ी 23 से 27 अप्रैल के बीच होने वाले जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।

कुलाधिपति प्रणव पण्ड्या ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा, “देसंविवि के विद्यार्थी न केवल शिक्षा, योग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सफलता अर्जित कर रहे हैं, वरन विभिन्न खेलों में भी अपनी क्षमता का परिचय दिया है। यह देसंविवि के लिए ही नहीं, पूरे राज्य के लिए गौरव की बात है।”

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन होने पर अपनी सफलता का श्रेय तीनों खिलाड़ियों ने कुलाधिपति के प्रयासों की दी। कुश्ती के कोच नरेंद्र गिरि का कहना है कि देसंविवि परिसर स्थित गायत्री विद्यापीठ में बने अखाड़ा व कुश्ती मेट में नियमित रूप से अभ्यास से ही यह संभव हो पाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493