जूनियर स्क्वॉश : बालक, बालिका वर्ग के ग्रुप मैचों में भारत की जीत

कुआलालम्पुर, 28 जनवरी (आईएएनएस)। एशियन जूनियर टीम स्क्वॉश चैम्पियनशिप के पहले दिन बुधवार को भारतीय टीम बालक वर्ग में अपने ग्रुप चरण के दोनों मैच जीतने में सफल रही।

बालिका वर्ग में भी भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चीनी ताइपे के खिलाफ जीत दर्ज की।

राष्ट्रीय कोच साइरस पोंचा ने कहा, “टूर्नामेंट की शुरुआत अच्छी रही। लड़कों की टीम ने श्रीलंका और जॉर्डन को एकतरफा मुकाबलों में हराया। गुरुवार को यदि लड़कों की टीम चीनी ताइपे के खिलाफ जीत दर्ज करने में सफल रहती है तो वे पूल-सी में शीर्ष पर पहुंच जाएंगे।”

पोंचा ने कहा, “दूसरी ओर लड़कियों की टीम ने भी अच्छी शुरुआत करते हुए जीत हासिल की, हालांकि उन्हें गुरुवार को हांगकांग की कड़ी चुनौती झेलनी है।”

भारतीय बालक टीम की ओर से कुश कुमार, वेलवन सेंथिलकुमार और संदीप रामचंद्रन ने शानदार प्रदर्शन किया और जॉर्डन के खिलाफ भारत को आसान जीत दिला दी। तीनों खिलाड़ियों ने जॉर्डन के खिलाफ एक भी गेम गंवाए बिना जीत दर्ज की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493