जेएनयू विवाद : आशुतोष कुमार की गिरफ्तारी संभव (लीड-1)

नई दिल्ली, 27 फरवरी (आईएएनएस)। भारत विरोधी नारों को लेकर देशद्रोह का आरोप झेल रहे जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्र आशुतोष कुमार को गिरफ्तार किया जा सकता है। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

जेएनयू परिसर में नौ फरवरी को आयोजित एक कार्यक्रम में कथित तौर पर भारत विरोधी नारे लगाने के आरोपी छात्र आशुतोष कुमार शनिवार को जांच में सहयोग के लिए पुलिस के पास पहुंचे।

जेएनयू में सक्रिय संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (आईसा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुचेता डे ने बताया कि पुलिस ने आशुतोष को शुक्रवार रात फोन कर जांच में सहयोग के लिए शनिवार सुबह आर.के.पुरम पुलिस थाने पहुंचने के लिए कहा था, जिसके बाद वह पुलिस के पास गए हैं।

डे मुताबिक, “आशुतोष, राम नागा व अनंत प्रकाश नारायण ने जांच में शामिल होने के उद्देश्य से कुछ दिनों पहले पुलिस से संपर्क किया था। उन्होंने पुलिस को अपना मोबाइल नंबर देते हुए जरूरत पड़ने पर बुलाने के लिए कहा था।”

उन्होंने कहा, “हमने जांच का कभी विरोध नहीं किया।”

पुलिस जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार के साथ ही विश्वविद्यालय के दो अन्य छात्रों उमर खालिद व अनिर्बान भट्टाचार्य से पहले से पूछताछ कर रही है।

जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार को 12 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था, जो फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। खालिद व भट्टाचार्य दोनों ने मंगलवार रात पुलिस के समक्ष समर्पण कर दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493