नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। केन्द्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली सोमवार को राजधानी में दक्षिण एशिया के उप क्षेत्रीय आर्थिक सहयोग (एसएएसईसी) के वित्त मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में भारत सहित बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, म्यांमार, नेपाल और श्रीलंका के सात वित्त मंत्रियों के साथ ही इन देशों और एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के अधिकारी भी भाग लेंगे।
दक्षिण एशिया के उप क्षेत्रीय आर्थिक सहयोग (एसएएसईसी) की पहल के हिस्से के रूप में इस उप क्षेत्र के आर्थिक विकास के लिए सदस्य देशों ने एसएएसईसी विजन का विकास किया है। बैठक के दौरान इस विजन का केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली द्वारा शुभारंभ किया जाएगा। इसके बाद मंत्रियों के संयुक्त वक्तव्य पर विचार किया जाएगा।
यह कार्यक्रम इस उप क्षेत्र में सदस्य देशों को विचारों के आदान- प्रदान करने तथा बेहतर सहयोग बढ़ाने का अवसर प्रदान करेगा। म्यांमार ने एसएएसईसी कार्यक्रम में सातवें सदस्य के रूप में इस बैठक में हिस्सा ले रहा है। इस कार्यक्रम के दौरान उसका आधिकारिक रूप से स्वागत किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास स्वागत भाषण करेंगे। इस प्रयास को एडीबी समर्थन दे रहा है। इस मौके पर एडीबी के उपाध्यक्ष भी लोगों को संबोधित करेंगे।
dharmpath.com dharmpath