ेउप्र : डॉक्टर समय पर पहुंचने लगे अस्पताल

प्रदेश के जिला स्तरीय चिकित्सालयों में ओपीडी सेवा तो आठ बजे शुरू करने का समय था, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र की सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में ओपीडी सेवा 10 बजे शुरू होती थी। नियम को दरकिनार कर डॉक्टर अपनी मनमर्जी से अस्पताल आते थे।

प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने ग्रामीण इलाके के स्वास्थ्य केंद्रों में भी ओपीडी सेवा आठ बजे से शुरू करने का निर्देश दिया है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक द्वारा सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की उपस्थित का ब्यौरा स्वास्थ्य भवन में सुबह साढ़े आठ बजे तक उपलब्ध करा दे।

सीएमओ ने भी अपने-अपने क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को आठ बजे तक अस्पताल आने वाले डाक्टरों का ब्यौरा देने को कहा है।

महानिदेशक (स्वास्थ्य विभाग) डॉ. पदमाकर सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्र की सेवाएं आठ बजे शुरू कर दी गई हैं। डाक्टरों के उपस्थिति का ब्यौरा लिया जा रहा है। यह व्यवस्था तब तक प्रभावी रहेगी, जब तक सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर बायोमेट्रिक थंब प्रणाली शुरू नहीं कर दिया जाता।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493