जेटली को डीडीसीए की जांच से डरना नहीं चाहिए : केजरीवाल

नई दिल्ली, 1 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि वित्त मंत्री अरुण जेटली अगरह निर्दोष हैं तो उनको दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) की जांच से डरना नहीं चाहिए।

नई दिल्ली, 1 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि वित्त मंत्री अरुण जेटली अगरह निर्दोष हैं तो उनको दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) की जांच से डरना नहीं चाहिए।

केजरीवाल ने सीएनएन-आईबीएन चैनल को दिए अपने साक्षात्कार में कहा, “डीडीसीए एक निजी कंपनी है। जेटली जी 14-15 सालों से इसके अध्यक्ष हैं। इस संगठन के खिलाफ भष्ट्राचार के आरोप हैं और इन आरोपों के सबूत भी हैं।”

उन्होंने कहा, “डीडीसीए ने नकली कंपनियों को नकली बिल बनाकर भुगतान किया। फिरोजशाह स्टेडियम के निर्माण के लिए ठेके बिना किसी निविदा के दिए गए तथा खिलाड़ियों के चयन में भी अनियमितता बरती गई।”

उन्होंने आगे कहा, “जेटली जी को इन सभी घोटालों की जानकारी थी। लेकिन दोषियों को बचाने की कोशिश की गई। जेटली जी ने पुलिस आयुक्त और विशेष आयुक्त को भ्रष्टाचारियों के खिलाफ जांच रोकने और केस वापस लेने के लिए पत्र लिखा और कहा कि वे सभी निर्दोष हैं।”

केजरीवाल ने कहा, “अगर वे निर्दोष हैं तो जांच करने दें। मैं किसी छापे से नहीं डरता चाहे वह सीबीआई का छापा हो या कुछ और। अगर वे मेरे सभी मंत्रियों पर चाहे प्रत्यर्पण निदेशालय का छापा डलवा दें या सीबीआई का छापा डलवा दें। मैं नहीं डरता। तो फिर किसी जांच से जेटली जी क्यों डर रहे हैं।”

केजरीवाल ने कहा, “जब उन्होंने मेरे कार्यालय में छापा मारा तो सीबीआई डीडीसीए से संबंधित फाइलों को देख रही ही। सीबीआई डीसीसीए से संबंधित फाइलों को ले जाने के लिए ही आई थी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493