नई दिल्ली, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को सवाल किया कि केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने यदि कुछ गलत नहीं किया है, तो वह जांच से क्यों डरे हुए हैं।
नई दिल्ली, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को सवाल किया कि केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने यदि कुछ गलत नहीं किया है, तो वह जांच से क्यों डरे हुए हैं।
केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच अंतर यह है कि आप ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की, जबकि भाजपा ने भ्रष्टाचार का बचाव किया।
मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, “जेटली जी जांच से डर क्यों रहे हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “भाजपा और आप में यही अंतर है। आप विश्वसनीय सबूत पर कठोर और त्वरित कार्रवाई करती है। भाजपा भ्रष्टाचार का बचाव करती है और जांच से भागती है।”
केजरीवाल भाजपा के उन आरोपों पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे, जिसमें कहा गया है कि दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ पर दिल्ली सरकार की रपट में जेटली का कहीं नाम नहीं है।
दिल्ली सरकार ने इसके पहले डीडीसीए में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच के लिए एक आयोग गठित किया था।
dharmpath.com dharmpath